भटगांव
भटगांव: जनजाति गौरव दिवस पर सम्मानित हुए शिक्षिका कल्पना देवांगन..

भटगांव। जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गिरसा के शिक्षिका कल्पना देवांगन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य मंत्री गौरव अलंकार योजना के तहत ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित हुए। यह सम्मान मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान विधायक पुन्नूलाल मोहले , पूर्व सांसद बिलासपुर लखनलाल साहू , सुभाष जालान जिला अध्यक्ष भाजपा, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े एवं सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के कलेक्टर धर्मेश साहू जी के कर कमलों से मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार 2024 – 25 के तहत ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किये गए।