बिलाईगढ़। तालगांव अलिकूद में पंच चुनाव लेकर आए आफत, दो गुटों में मारपीट एक की मौत..

बिलाईगढ़। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव तो शांति से संपन्न हो गया लेकिन चुनावी रंजिश खत्म नही हुआ। चुनाव लडना इतना खतरनाक हो गया की आज जान तक लेने और गवाने में लोग उतारू हो चुके है। पंच का चुनाव बना मौत का कारण ऐसा ही मामला बिलाईगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम तालगांव अलीकुद का है जहा दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है दोनों ही पक्षों में जमकर चला लाठी डंडा और टंगिया।
पिछले दिन हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गणेश्वर चंद्रा परिवार से परमेश्वर चंद्रा पंच का चुनाव लड़ रहा था। इस दौरान उसी वार्ड में रहने वाला अवल पटेल परिवार मतदाता था। चंद्रा परिवार को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस हार का आरोप उन्होंने पटेल परिवार पर लगाया।
जिसको लेकर बीच-बीच में विवाद हो रहा था। बीच में विवाद होने की वजह से 1 मार्च को अवल पटेल ने गाली-गलौज की सूचना बिलाईगढ़ पुलिस को दी थी। जिसके बाद गणेश्वर चंद्रा के खिलाफ बिलाईगढ़ पुलिस ने 115(2)-बीएनएस, 296-बीएनएस, 351(2)-बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था। उसके बाद से लगातार दोनों ही गुटो में अंदरूनी तनाव चल रहा था और आज दोनों ही गुट की बीच सीधे खूनी झड़प शुरु हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मरने वाले की पहचान गणेश्वर चंद्रा के रूप में हुई है। एक पक्ष से संजय चंद्रा और परमेश्वर चंद्रा घायल है। दूसरे पक्ष से पटेल परिवार में राजू पटेल और अशोक पटेल घायल है। वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है।
दोनो पक्षों में 4 लोग घायल हुए है उसमे भी 2 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रहीं घटना के बाद बिलाईगढ़ समेत आस पास के पुलिस बल पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी और पुलिस ने मामले में 5 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।